किशोरों के वैक्सीनेशन में भारत ने हासिल की बड़ी कामयाबी, अब तक इतने करोड़ बच्चों का किया गया कोरोना टीकाकरण
आठ जनवरी को दो करोड़ से अधिक बच्चों का पहली डोज के साथ वैक्सीनेशन किया गया था। एक करोड़ वैक्सीन डोज पांच जनवरी को लगाई थी। ये वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के तीसरे दिन ही हासिल कर लिया गया था।
दूसरी तरफ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच बुधवार को अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अग्रिम मोर्चे के कर्मियों सहित 26,19,670 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की ‘एहतियाती’ खुराक दी गई।
इसके साथ ही भारत में तेजी से लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अभी तक लोगों को 154.61 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। भारत में लगभग 64 करोड़ लोग फुली वैक्सीनेटेड हैं। अगर आबादी में फुली वैक्सीनेटेड लोगों के हिस्सेदारी की बात करें, तो देश में 46 फीसदी से अधिक लोग फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं।