चंडीगढ़। पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को सत्र के पहले दिन सर्वसम्मति से उनका चयन हुआ है। ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। पिछली भाजपा सरकार में ज्ञान चंद गुप्ता विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक थे।