चांद पर एक एकड़ जमीन खरीद कर पत्नी को की गिफ्ट, कभी चंडीगढ़ में करते थे 2 हजार की नौकरी
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित 39 मील के निवासी हरीश महाजन ने पत्नी को जन्मदिन पर एक बड़ा तोहफा दिया। हरीश महाजन ने चांद पर जमीन खरीदकर पत्नी पूजा सूद को बर्थडे पर गिफ्ट दिया। हरीश की पत्नी का बर्थडे गुरुवार को था।
हरीश चांद पर जमीन खरीदने वाले हिमाचल प्रदेश के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले ऊना जिले के एक व्यवसायी ने भी चांद पर जमीन खरीद कर अपने बेटे को उसके जन्मदिन पर तोहफे में दी थी।
हरीश महाजन कभी चंडीगढ़ में 2 हजार की नौकरी करते थे। अपनी मेहनत से उन्होंने फोर्ड़ कंपनी के हेड तक का सफर तय किया। इसके बाद उन्होंने लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर रियल एस्टेट में हाथ आजमाया। आज हरीश महाजन का कारोबार करोड़ों रुपयों तक पहुंच गया है।
पत्नी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उन्होंने चांद पर जमीन खरीदने की सोची। इसके लिए उन्होंने न्यूयार्क की इंटरनेशनल लूनर लैंड्स सोसायटी के पास आवेदन किया था। सोसायटी ने जमीन की रजिस्ट्री संबंधी दस्तावेज उन्हें ऑनलाइन भेज दिए हैं। यह जमीन लैकस सोमनिओरम (लेक ऑफ ड्रीम्स) में है।
हरीश महाजन का दस साल का बेटा अभदये है। उनकी पत्नी पहले शिमला में डीएवी कॉलेज में काम करती थीं, लेकिन अब वो उनके कारोबार में हाथ बंटाती हैं।