Sat, Dec 13, 2025
Whatsapp

सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 07th 2019 10:54 AM
सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक

सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक

चंडीगढ़। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने सुषमा स्वराज के निधन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। यह मेरे लिए निजी क्षति है। शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी हार्दिक संवेदना हैं, परमेश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने विश्व पटल पर सदैव भारत एवं भारतवासियों का शीश गर्व से ऊंचा किया। वह एक ओजस्वी वक्ता थी जिन्होंने संसद से लेकर सड़क तक सबको अपने उच्चकोटि के विचारों से प्रभावित किया। अनेक उच्च संवैधानिक पदों को सुशोभित करते हुए उन्होंने राजनैतिक जीवन में शुचिता के जो मापदंड स्थापित किये वो निर्विवादित हैं। उनके लम्बे राजनैतिक जीवन ने भारत की मातृशक्ति को सदैव प्रेरित किया। ऐसी महान विभूति को सादर नमन ! ॐ शान्ति! यह भी पढ़ें : ऐसा था सुषमा स्वराज का स्वभाव, इस गाने को सुनकर होती थीं खुश —PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK