Sat, Nov 15, 2025
Whatsapp

पटियाला में हुई हिंसक झड़प पर बोले विज, कहा: बॉर्डर स्टेट में AAP सरकार घातक साबित होगी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- April 30th 2022 03:20 PM
पटियाला में हुई हिंसक झड़प पर बोले विज, कहा: बॉर्डर स्टेट में AAP सरकार घातक साबित होगी

पटियाला में हुई हिंसक झड़प पर बोले विज, कहा: बॉर्डर स्टेट में AAP सरकार घातक साबित होगी

पंजाब के पटियाला में बीते कल शिवसैनिकों और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हुई झड़प को लेकर अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि पंजाब के हालात चिंताजनक है। हम किसी भी सूरत में पंजाब को खालिस्तान नहीं बनने देंगे। अनिल विज ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि बॉर्डर स्टेट में आम आदमी पार्टी की सरकार घातक साबित होगी और कल के दंगे के बाद ऐसी ही स्थिति बनती दिखाई दे रही है। भगवंत मान सरकार में लोग हथियारों के साथ सड़कों पर उतरे वाकई हालात चिंताजनक हैं। हम अपने देश में इस तरह इस प्रकार की गतिविधियां बिल्कुल नहीं होने देंगे। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी देशहित में नहीं हैं। इसके नतीजे सामने आ रहे हैं। इनका चरित्र देशहित में नहीं है। ये कुछ लोगों के साथ मिले हुए हैं। लोगों को शांति रखनी चाहिए और केंद्र सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। हम देश में खालिस्तान नहीं बनने देंगे। बता दें कि पंजाब के पटियाला में खालिस्तान विरोधी एक मार्च को लेकर दो समूहों में झड़प हो गई थी। इसमे कुछ पुलिसकर्मियों के साथ चार व्यक्तियों के घायल होने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। काली देवी मंदिर के पास दो समूहों के बीच शु्क्रवार को हुई झड़प में शिवसेना नेता हरीश सिंगला को हिरासत के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंसा की गाज पुलिस के तीन बड़े अफसरों पर गिरी है। सरकार ने पटियाला के IG राकेश अग्रवाल और SSP नानक सिंह को हटा दिया है। अब मुखविंदर सिंह छीना नए IG और दीपक पारिख नए SSP होंगे। सिटी SP को हटाकर वजीर सिंह खैहरा को लाया गया है। हिंदू संगठनों ने काली माता मंदिर पर हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज पटियाला में बंद कॉल किया है। हालात बिगड़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने आज सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद कर दी हैं। डोंगल से भी इंटनरेट नहीं चलेगा।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK