Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

गुरुग्राम: कृषि मंत्री ने किया कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता, मौके पर निपटाए 17 मामले

आज गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री ने 17 समस्याओं पर सुनवाई करते हुए मौके पर ही 14 समस्याओं का निवारण कर दिया गया। कृषि मंत्री इन समस्याओं के प्रति अधिकारीयों को सख्त निर्देश देते दिखे।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 16th 2023 08:15 PM
गुरुग्राम: कृषि मंत्री ने किया कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता, मौके पर निपटाए 17 मामले

गुरुग्राम: कृषि मंत्री ने किया कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता, मौके पर निपटाए 17 मामले

आज गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री ने 17 समस्याओं पर सुनवाई करते हुए मौके पर ही 14 समस्याओं का निवारण कर दिया गया। कृषि मंत्री इन समस्याओं के प्रति अधिकारीयों को सख्त निर्देश देते दिखे। 

इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए कहा कि  अधिकारी अच्छा काम करे तो अच्छा इनाम मिलेगा और गलत करेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्याओं का समाधान शीघ्र हो इसके लिए जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।


पुलिस, प्रदूषण, नगर निगम विभाग तथा अन्य विभागों की इस बैठक में कृषि मंत्री ने शिकायतकर्ताओं के कई समस्याएं सुने और अधिकारियों से इन सभी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर मौके पर ही उसका निवारण किया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों की बात नहीं करती बल्कि लोगों को मुद्दे से भटकाती है। 

विदेशी धरती पर देश का अपमान करना बहुत गलत बात है भारत देश के अंदर सभी लोगों को बोलने का अधिकार है, लेकिन किसी को अधिकार नहीं कि वह विदेशी धरती पर देश का अपमान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में मुद्दे की बात नहीं करती बल्कि मीडिया में रहने के लिए बेवजह  माहौल बनाने की कोशिश करती है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK