Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

हरियाणा की तनिष्का ने नीट की परीक्षा में देशभर में किया टॉप, ऐसे मिली सफलता

Written by  Vinod Kumar -- September 08th 2022 10:58 AM -- Updated: September 08th 2022 05:30 PM
हरियाणा की तनिष्का ने नीट की परीक्षा में देशभर में किया टॉप, ऐसे मिली सफलता

हरियाणा की तनिष्का ने नीट की परीक्षा में देशभर में किया टॉप, ऐसे मिली सफलता

नीट यूजी 2022 की परीक्षा में हरियाणा की तनिष्का यादव ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। तनिष्का की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव में जश्न का माहौल है। तनिष्का के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। तनिष्का के टॉप करने पर परिवार ने एक दूसरे को मिट्ठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। तनिष्का की इस उपलब्धि पर परिवार सहित ग्रामीणों को भी नाज है।


तनिष्का नारनौल के गांव मिर्जापुर बाछोद की रहने वाली हैं। दसवीं तक की पढ़ाई तनिष्का ने नारनौल के यदुवंशी शिक्षा निकेतन से पूरी की है। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने राजस्थान के कोटा शहर का रुख किया। तनिष्का के माता-पिता सरकारी अध्यापक हैं।


तनिष्का ने बताया कि उन्होंने नीट की परीक्षा को लिए कोई खास रणनीति या टाइम टेबल नहीं बनाया था, लेकिन उन्होंने परीक्षा की तैयारी 10वीं कक्षा के बाद से ही शुरू कर दी थी। तनिष्का ने अपनी सफलता के पीछे का श्रेय मेहनत को दिया है। रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। तनिष्का ने कहा कि आखिरी समय में नहीं, बल्कि पहले दिन से ही लक्ष्य की तैयारी करें। बार-बार रिवीजन के साथ साथ छोटे-छोटे नोट्स बना सकते हैं। हर चीज को गहराई से समझा। क्लास में किसी भी चीज को पूछने से हिचकिचाहट महसूस नहीं की।


बता दें कि नीट-यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई, जिसमें 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यह परीक्षा भारत के 483 और 14 विदेशी शहरों के 3570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी।



Koo Appखेलों में ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल आ रही हमारी बेटियां... हरियाणा के नारनौल की बेटी तनिष्का को NEET की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर आशीर्वाद व अभिभावकों को अनंत बधाई। आप जीवन की हर परीक्षा में सफलता हासिल करें, यही मेरी कामना है। View attached media content
- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 8 Sep 2022
Koo Appखेलों में ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल आ रही हमारी बेटियां... हरियाणा के नारनौल की बेटी तनिष्का को NEET की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि जीवन के हर क्षेत्र में आप इसी तरह सफलता हासिल करें। View attached media content
- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 8 Sep 2022
Koo AppNeet की परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर नारनौल की बहन तनिष्का यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ?✌? आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। View attached media content
- Babita Phogat (@babitaphogatwrestler) 8 Sep 2022



Top News view more...

Latest News view more...