Mon, Jun 22, 2026
Whatsapp

नए साल से पहले हिमाचल में बर्फबारी, किसानों-बागवानों के साथ-साथ सैलानियों के चेहरे खिले

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- December 28th 2020 09:20 AM
नए साल से पहले हिमाचल में बर्फबारी, किसानों-बागवानों के साथ-साथ सैलानियों के चेहरे खिले

नए साल से पहले हिमाचल में बर्फबारी, किसानों-बागवानों के साथ-साथ सैलानियों के चेहरे खिले

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार रात जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी से जहां किसान बागवान खुश है वहीं शिमला पहुंचे पर्यटकों के चहरे भी खिल गए हैं। [caption id="attachment_461342" align="aligncenter" width="700"]Snowfall in Himachal नए साल से पहले हिमाचल में बर्फबारी, किसानों-बागवानों के साथ-साथ सैलानियों के चेहरे खिले[/caption] तापमान में गिरावट से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश में यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि प्रशासन सभी सड़कों को जल्दी ही यातायात के लिए खोले जाने का दावा कर रहा है। शिमला शहर में व अन्य जगहों पर सड़क से बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। [caption id="attachment_461343" align="aligncenter" width="700"]Snowfall in Himachal नए साल से पहले हिमाचल में बर्फबारी, किसानों-बागवानों के साथ-साथ सैलानियों के चेहरे खिले[/caption] यह भी पढ़ें- कोई भी मां का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता: राजनाथ सिंह यह भी पढ़ें- आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा का जवान शहीद, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि [caption id="attachment_461342" align="aligncenter" width="700"]Snowfall in Himachal नए साल से पहले हिमाचल में बर्फबारी, किसानों-बागवानों के साथ-साथ सैलानियों के चेहरे खिले[/caption] राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK