Fri, Dec 19, 2025
Whatsapp

डबल इंजन सराकर ने प्रदेश का बिठा दिया भट्टा, बीजेपी ने बढ़ाई सिर्फ महंगाई बेरोजगारी: ठाकुर सिंह भरमौरी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 23rd 2022 01:43 PM -- Updated: October 23rd 2022 01:46 PM
डबल इंजन सराकर ने प्रदेश का बिठा दिया भट्टा, बीजेपी ने बढ़ाई सिर्फ महंगाई बेरोजगारी: ठाकुर सिंह भरमौरी

डबल इंजन सराकर ने प्रदेश का बिठा दिया भट्टा, बीजेपी ने बढ़ाई सिर्फ महंगाई बेरोजगारी: ठाकुर सिंह भरमौरी

चंबा/मंजूर पठान: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (himachal assembly election 2022)जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं भाजपा कांग्रेस की सियासत भी वैसे ही बढ़ने लगी है, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला है। ठाकुर सिंह भरमौर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश का भट्टा बैठा दिया है, ठाकुर सिंह भरमौरी 11वीं बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। ठाकुर सिंह भरमौरी पिछले 50 साल से भरमौर विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय राजनीति में एक बड़ा नाम माना जाता है। भरमौरी ने कहा की कांग्रेस पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है और जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में और पूरे देश में महंगाई-बेरोजगारी बढ़ी है उसे खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं को रोजगार कांग्रेस पार्टी देगी। इसके अलावा पुरानी पेंशन को भी बहाल किया जाएगा, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना गारंटी पत्र जारी किया है, ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र और चंबा में भाजपा के शासन काल में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है, जितना भी विकास इस विधानसभा और पूरे चंबा जिला में हुआ है। वह कांग्रेस पार्टी की देन है उन्होंने कहा है कि इन्होंने झूठ के सहारे जनता को बरगलाया है, लेकिन अब जनता ने मूड बना लिया है और इनका बोरी बिस्तर बंद होने वाला है, वहीं दूसरी और ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि मैं 11वीं बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा हूं। कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK