Sat, May 24, 2025
Whatsapp

चंडीगढ़: PG के बाथरूम में लड़कियों की Private Video बनाने के लिए लगाया गया कैमरा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

सेक्टर-22 के पी.जी. में रहने वाली लड़की ने बाथरूम में गीजर के ऊपर कैमरा लगा दिया, ताकि लड़कियों की अश्लील वीडियो बॉयफ्रैंड के पास भेज सके। पी.जी. में रहने वाली अन्य लड़की की नजर कैमरे पर पड़ी और उसने पुलिस को सूचना दी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- November 29th 2023 11:39 AM -- Updated: November 29th 2023 02:59 PM
चंडीगढ़:  PG के बाथरूम में लड़कियों की Private Video बनाने के लिए लगाया गया कैमरा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

चंडीगढ़: PG के बाथरूम में लड़कियों की Private Video बनाने के लिए लगाया गया कैमरा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

ब्यूरो : चंडीगढ़ में बाथरूम में कैमरा लगाकर साथी लड़कियों का अश्लील फोटो वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के फोन सील कर CFSL लैब में भेजे हैं। लैब की रिपोर्ट में खुलासा होगा कि आरोपियों ने साथी लड़कियों के कितने वीडियो बनाए हैं। वह आगे किस-किस को भेजे हैं। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। 

मामले में एक पीड़ित लड़की PG में जब बाथरूम में गई तो, गीजर के ऊपर उसे एक डिवाइस चमकती दिखाई दी। उसने इसके बारे में अपनी साथी लड़कियों को बताया, तो जांच में सामने आया कि वह कैमरा लगा हुआ है। इसकी सूचना अपने मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की।


इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वह डिवाइस अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। जिस PG में यह डिवाइस लगाई गई थी, वह सेक्टर-22 के टॉप फ्लोर पर बना हुआ है। इसमें पांच लड़कियां रहती थीं। सभी का बाथरूम एक ही था। आरोपी लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड सेक्टर-20 निवासी अमित हांडा के कहने पर यह डिवाइस लगाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354 C, 509 और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK