महिला दिवस पर सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणा, पुलिस भर्ती में भी बढ़ेगी महिलाओं की संख्या !
पंचकूला: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज यानी शनिवार को पंचकूला स्थित रेड बिशप होटल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया. करनाल की समाजसेवी शांता रंगा को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उन्हें 5 लाख नकद पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और आरती राव के साथ सेल्फी ली। उन्होंने श्रुति चौधरी, आरती राव और कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा को कैबिनेट का नायक करार दिया । वहीं पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को खेल क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि उनके सफल जीवन में उनकी माता जी का बहुत बड़ा योगदान है। सीएम ने कहा कि जो कभी किसे से न हारी, उसी का नाम है नारी।
इस मौके पर सीएम ने ऐलान किया कि हरियाणा पुलिस भर्ती में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- With inputs from agencies