Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

करनाल NDRI का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की शिरकत, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई।

Written by  Rahul Rana -- April 24th 2023 02:49 PM
करनाल NDRI का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की शिरकत, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

करनाल NDRI का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की शिरकत, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

ब्यूरो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्रों को डिग्री दी। आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए। इसके अलावा इस कार्यक्रम में   कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल और स्थानीय विधायकों सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 


आपको बता दें कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज इंदिरा गांधी सभागार में किया गया। जिसमें 865 स्नातकों को उपाधियां व शिक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 124 पूर्व छात्र-छात्राओं को रजत पदक प्रदान किए गए। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए सीएम मनोहर लाल और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उन्हें रिसीव करने पहुंचे। आपको बता दें कि हिसार में 15 साल और चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 21 साल के बाद राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। हिसार में 19 अप्रैल 2003 को एचएयू के दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आए थे। उसके बाद वर्ष 17 अक्टूबर 2008 को राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल का आगमन हुआ था। तत्कालीन राष्ट्रपति महाबीर स्टेडियम में आयोजित सेना के कार्यक्रम हिस्सा लेने आई थीं। इसके बाद शहर में किसी भी राष्ट्रपति का आगमन नहीं हुआ।  


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...