Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

विपक्ष की आवाज को दबाना BJP का प्रमुख काम, जनता बोल रही है राहुल गांधी के साथ हुआ गलत- दीपेंद्र हुड्डा

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज जयपुर में प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी का समर्थन कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 31st 2023 04:41 PM
विपक्ष की आवाज को दबाना BJP का प्रमुख काम, जनता बोल रही है राहुल गांधी के साथ हुआ गलत- दीपेंद्र हुड्डा

विपक्ष की आवाज को दबाना BJP का प्रमुख काम, जनता बोल रही है राहुल गांधी के साथ हुआ गलत- दीपेंद्र हुड्डा

ब्यूरो: राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज जयपुर में प्रेस वार्ता की । इस  दौरान उन्होंने भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का भी साथ दिया। इसके अलावा हुड्डा ने यह भी कहा कि जनता सब जानती है। सबका यही कहना है कि राहुल गांधी के साथ गलत हुआ है। भाजपा उनसे डरी हुई है।


इसके अलावा हुड्डा ने भाजपा पर भ्रष्टाचार करने के भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है। 

भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ से जोड़ो यात्रा पूरी तरह से फसल रही। अप्रैल में कांग्रेस पार्टी जय भारत सत्याग्रह आंदोलन करने जा रही है। जिसमें हर ब्लॉक स्तर पर प्रेस वार्ता कर लोगों को जानकारी दी जाएगी।  

भाजपा शुरू से लोगों को भटकाती आ रही है। देश का हर व्यक्ति इस बात पर चर्चा रहें हैं कि राहुल गांधी पर जो भी कार्रवाई की वह गलत है। कांग्रेस में आज भी कोई गुटबाजी नहीं है। राज्यस्थान में कांग्रेस एकजुट है। 

 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK