Thu, Dec 18, 2025
Whatsapp

बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने कही ये बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- January 23rd 2024 09:10 PM
बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने कही ये बात

बिहार के पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने कही ये बात

ब्यूरोः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा सोमवार को राष्ट्रपति भवन ने की।

ठाकुर को भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिलने की घोषणा उनकी 100वीं जयंती से ठीक एक दिन पहले हुई है। ठाकुर का जन्म 24 जनवरी, 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था और वह दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहे। वह वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए जाने जाते थे।


राष्ट्रपति भवन की ओर से कर्पूरी ठाकुर को को भारत रत्न सम्मान का ऐलान किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है।

साथ में उन्होंने लिखा कि पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK