Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

5 लाख के रिश्वतकांड में सस्पेंड हुए हरियाणा के IAS विजय दहिया को सरकार ने किया बहाल, आदेश जारी

Written by  Rahul Rana -- December 21st 2023 06:37 PM
5 लाख के रिश्वतकांड में सस्पेंड हुए हरियाणा के IAS विजय दहिया को सरकार ने किया बहाल, आदेश जारी

5 लाख के रिश्वतकांड में सस्पेंड हुए हरियाणा के IAS विजय दहिया को सरकार ने किया बहाल, आदेश जारी

ब्यूरो: हरियाणा के कौशल रोजगार निगम के रिश्वत केस में सस्पेंड हुए आईएएस विजय दहिया को सरकार ने बहाल कर दिया है। सरकार की ओर से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। एक महीने पहले दहिया को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद इस मामले में जमानत मिल गई थी। उन पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में 5 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा था। इससे पहले रिश्वत लेने की आरोपी पूनम चोपड़ा को ACB गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास से 5 लाख रुपए रिश्वत के भी बरामद किए जा चुके हैं।


वहीं इस पूरे मामले का खुलासा शिकायतकर्ता रिंकू मनचंदा के द्वारा ब्यूरो को दी शिकायत में हुआ था। इसके बाद करनाल ACB की टीम ने पूनम चोपड़ा को गिरफ्तार किया था। शिकायत में सामने आया था कि हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तत्कालीन आयुक्त विजय दहिया से वॉट्सऐप पर पूनम चोपड़ा ने उसके सामने बात की थी।


उसके बाद उसने अपनी 40 लाख रुपए की पेमेंट लेने के लिए एडवांस में 2 लाख रुपए दे दिए थे। जिस दिन शिकायतकर्ता पूनम चोपड़ा को बकाया 3 लाख रुपए देने आया तो उस दिन भी उसने शिकायतकर्ता के सामने विजय दहिया से बात की थी।

-

Top News view more...

Latest News view more...