Thu, May 16, 2024
Whatsapp

हरियाणा- हिमाचल में बिगड़ा मौसम, 1 दिसंबर तक मौसम रहेगा खराब, पहाड़ियों में हुई हल्की बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ गया है। अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। लाहौल स्पीति की पहाडियों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है।

Written by  Rahul Rana -- November 30th 2023 12:46 PM
हरियाणा- हिमाचल में बिगड़ा मौसम, 1 दिसंबर तक मौसम रहेगा खराब, पहाड़ियों में हुई हल्की बर्फबारी

हरियाणा- हिमाचल में बिगड़ा मौसम, 1 दिसंबर तक मौसम रहेगा खराब, पहाड़ियों में हुई हल्की बर्फबारी

ब्यूरो:  हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज यानि 30 नवंबर को बारिश और बर्फबारी हुई । कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1 दिसंबर को भी कुछ भागों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 2 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान धूप खिलने से ठंडक होने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, राजधानी में हल्के बादल भी छाए रहे।


वहीं दूसरी तरफ लाहौल स्पीति की पहाडियों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई है। हिमाचल में मौसम विभाग ने पहली दिसंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ व मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है।  मौसम के ताज़ा बदलाव से ठण्ड बढ़ने के आसार है। 

डीसी शिमला आदित्य नेगी ने बताया की पीडब्लूडी विभाग, जल शक्ति विभाग व नगर निगम शिमला के साथ बैठक कर ली गई है। सभी को तालमेल के साथ बर्फबारी से निबटने के आदेश जारी किए गए हैं । ताकि लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 घंटे के दौरान महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, पलवल, सोनीपत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है। आज पूरे दिन बीच-बीच में बादल छाए रहने तथा हवाएं चलने की संभावना बनी है।

मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। हरियाणा में दो महीने अक्टूबर और नवंबर में अभी तक 3% ज्यादा बारिश हुई है। वैसे इस अवधि में सूबे में 11.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य 11.6 MM बारिश इस टाइम तक हो चुकी है। सूबे के 7 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि 9 जिले ऐसे भी रहे, जिनमें सामान्य बारिश दर्ज की गई है। बारिश से रात के तापमान में काफी कमी देखी गई है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...