Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

करनाल: सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीसरी महिला को आई मामूली चोटें

करनाल के सेक्टर 6 ग्रीन बेल्ट पर सैर करने गई 3 महिलाओं को गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहां उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं तीसरी महिला को मामूली चोट आई है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- May 30th 2023 01:53 PM
करनाल: सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीसरी महिला को आई मामूली चोटें

करनाल: सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीसरी महिला को आई मामूली चोटें

करनाल :  करनाल के सेक्टर 6 ग्रीन बेल्ट पर सैर करने गई 3 महिलाओं को गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहां उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं तीसरी महिला को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस करनाल रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



जानकारी के अनुसार तीन महिलाएं अंजू, शशि और एक और महिला सेक्टर-6 में स्थित साईं मंदिर में आरती करने के बाद सैर पर जा रही थी। जब साईं मंदिर से कुछ दूर पर निकली तो रास्ते में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दो महिलाएं अंजू व शशि की मौत गई। जबकि तीसरी महिला को मामूली चोटें आई। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने अंजू सांई को मृत घोषित कर दिया। वहीं शशि ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों महिलाएं रोजाना मंदिर जाती थी और जिस महिला अंजू की मौत हुई है वो भजन गायिका भी हैं । इस हादसे के बाद करनाल शहर में मातम पसर गया है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK