Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

मंत्री संदीप सिंह का चंडीगढ़ पुलिस कराएगी ब्रेन मैपिंग,कोर्ट में दी अर्जी, बढ़ सकती है मुश्किलें

मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। ऐसे में अब चंडीगढ़ पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग कराने के लिए अर्जी दे दी है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 21st 2023 02:50 PM
मंत्री संदीप सिंह का चंडीगढ़ पुलिस कराएगी ब्रेन मैपिंग,कोर्ट में दी अर्जी, बढ़ सकती है मुश्किलें

मंत्री संदीप सिंह का चंडीगढ़ पुलिस कराएगी ब्रेन मैपिंग,कोर्ट में दी अर्जी, बढ़ सकती है मुश्किलें

ब्यूरो: मंत्री संदीप सिंह पर जब से यौन शोषण के आरोप लगे हैं। तब से उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग कराने के लिए अर्जी दे दी है। अब इस मामले में 31 मार्च को सुनवाई होनी है।  

यहां जाने क्या होती है ब्रेन मैपिंग 


आपको बता दें कि ब्रेन मैपिंग एक न्यूरोसाइंस तकनीक है। इस तकनीक के सहारे ब्रेन में मौजूद तरंगों की जांच की जाती है। इसमें की गई जांच से यह समझा जाता है कि आरोपी ने अपराध किया है या उसका दिमाग कितने हद तक अपराध करने के बारे में सोच सकता है। हालांकि यह एक तरह का नॉन-इंवेजिव प्रोसेस है। इसमें किसी भी तरह से इंसान को कोई भी शारीरिक या मानसिक नुकसान नहीं पहुंचता ।

गौरतलब है कि मंत्री संदीप सिंह पर तीन महीने पहले आरोप लगे थे। हरियाणा में खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें अपने सरकारी आवास में बुलाया था। जिसके बाद वहां संदीप सिंह ने छेड़छाड़ की थी। इसके अलावा महिला कोच ने यह भी बताया था कि इससे पहले भी मंत्री संदीप सिंह महिला खिलाड़ियों के साथ यह गलत काम कर चुके हैं। 

  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK