हरियाणा के यमुनानगर में दो शावकों के साथ दिखाई दे रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
यमुनानगर : यमुनानगर के कई गावों में इन दिनों तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रहा है। हालांकि तेंदुए को लेकर लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बीच कुछ लोगों ने तेंदुए को तो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। लेकिन उनके मन में डर है कि जब तेंदुआ अपने शावकों के साथ होता है तो यह काफी खूंखार हो सकता है । फिलहाल केंद्र यमुनानगर के दामला रतनगढ़ कुंजल आदि गांव में कई लोगों को दिखाई दे चुका है।
यमुनानगर के दामला क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए को लेकर कई गांव के लोग दहशत में है कुछ लोगों की माने तो तेंदआ अपने दो शावकों के साथ अक्सर घूमता हुआ दिखाई दिया है। हालांकि पहले तो तेंदुआ खेत खलियान में ही दिखाई देता था। लेकिन अब तो कई बार इसे लोगों ने रिहायशी इलाके में भी देखा है। जिसको लेकर अब लोगों के मन में यह दहशत है कि कहीं तेंदुआ किसी पर जानलेवा हमला ना कर दे।
तेंदुए को लेकर लोगों ने कई बार वन विभाग तक भी इस मामले की जानकारी दी है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचने की गनीमत नहीं उठाई। लेकिन अब जब तेंदुए ने रिहायशी इलाकों में दस्तक देना शुरू कर दिया। तो लोगों को भी अब इस तेंदुए को लेकर अपने आप में खतरा महसूस होने लग गया है। अब वन विभाग कुछ गांव में पिंजरा लगाने की फिराक में है। ग्रामीणों की माने तो कुछ दिन पहले तेंदुआ एक पशुओं के बार में भी पहुंच गया था । गनीमत यह रही कि सब कुछ सुरक्षित रहा।
लेकिन जिस प्रकार तेंदुआ आपने शावकों के साथ घूमने शुरू हो गया है। उससे जाहिर है कि यह किसी पर भी जानलेवा हमला कर सकता है। जिसको लेकर अब लोगों को अपने आप में भी डर महसूस हो रहा है। हालात यह हो गए हैं कि अब लोग जब गांव की फिरनी पर तेंदुए और उसके शावकों के पांव के निशान देखते हैं तो उससे भी वह दहशत में आ जाते हैं।
- PTC NEWS