Tue, Mar 10, 2026
Whatsapp

हरियाणा लोकसेवा आयोग की सदस्य बनी सोनिया त्रिखा खुल्लर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिलाई शपथ

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की पूर्व डीजी सोनिया त्रिखा खुल्लर आज HPSC के नए सदस्य बनी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोनिया त्रिखा को शपथ दिलाई।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- December 12th 2023 12:27 PM
हरियाणा लोकसेवा आयोग की सदस्य बनी सोनिया त्रिखा खुल्लर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिलाई शपथ

हरियाणा लोकसेवा आयोग की सदस्य बनी सोनिया त्रिखा खुल्लर, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिलाई शपथ

ब्यूरोः हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की पूर्व डीजी सोनिया त्रिखा खुल्लर आज हरियाणा लोकसेवा आयोग यानी HPSC के नए सदस्य बनी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोनिया त्रिखा को शपथ दिलाई।

सीएम मनोहर लाल रहे मौजूद 


इस कार्यक्रम में हरियाणा सीएम मनोहर लाल मौजूद रहे। डॉ. सोनिया त्रिखा का HPSC के सदस्य के तौर पर कार्यकाल 6 वर्ष तक यानि 2029 तक रहेगा।

मुख्य प्रधान सचिव की पत्नी है सोनिया 

बता दें कि सोनिया त्रिखा खुल्लर हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की पत्नी हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ हुए विवाद के चलते सोनिया त्रिखा को स्वास्थ्य महानिदेशक पद से VRS लेना पड़ा था। लेकिन अब सोनिया त्रिखा खुल्लर को HPSC के नए सदस्य बनाया गया है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK