Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

बिलासपुर के चमलोग गांव में व्यक्ति घर में ही कर रहा था अफीम की खेती, विजिलेंस ने 648 पौधों के साथ किया गिरफ्तार

जिला बिलासपुर के चमलोग गांव में विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत में लगे 648 अफीम के पौधों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- April 21st 2023 02:10 PM
बिलासपुर के चमलोग गांव में व्यक्ति घर में ही कर रहा था अफीम की खेती, विजिलेंस ने 648 पौधों के साथ किया गिरफ्तार

बिलासपुर के चमलोग गांव में व्यक्ति घर में ही कर रहा था अफीम की खेती, विजिलेंस ने 648 पौधों के साथ किया गिरफ्तार

ब्यूरो: जिला बिलासपुर के चमलोग गांव में विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत में लगे 648 अफीम के पौधों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि विजिलेंस की टीम को अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती की जानकारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद विजिलेंस ने एक टीम गठित कर चमलोग गांव में रेड की।



विजिलेंस टीम के अधिकारियों का कहना है कि वीरेंद्र कुमार निवासी चरणों की जमीन में यह पौधे मिले हैं। टीम ने सारे मामले की छानबीन के लिए क्षेत्र के पटवारी को भी मौके पर बुलाया। जिसके बाद जमीन की निशानदेही करवाई गई।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने बरमाणा क्षेत्र के चमलोग में दबिश दी । आरोपित से विजिलेंस की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान कई और साक्ष्य भी सामने आने की संभावना है। विजिलेंस की टीम यह भी जांच कर रही है कि उक्त आरोपी यह खेती कब से कर रहा था और इसका उद्देश्य क्या था।

आपको बता दें कि बिलासपुर जिला में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती करते हुए किसी व्यक्ति को पकड़ा गया है। हालांकि इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे पकड़े जाने से विजिलेंस विभाग की पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इस संदर्भ में बिलासपुर में तैनातविजिलेंस के एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खेत में लगे हुए अफीम के 648 पौधे पकड़े हैं। पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK