Sat, Sep 23, 2023
Whatsapp

किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने कुरुक्षेत्र में की अहम बैठक, 25 नवंबर को पीपली में किसानों की बड़ी रैली का ऐलान

कुरुक्षेत्र: भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में राष्ट्रीय संगठन बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं.  

Written by  Shagun Kochhar -- August 24th 2023 06:27 PM -- Updated: August 24th 2023 06:34 PM
किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने कुरुक्षेत्र में की अहम बैठक, 25 नवंबर को पीपली में किसानों की बड़ी रैली का ऐलान

किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने कुरुक्षेत्र में की अहम बैठक, 25 नवंबर को पीपली में किसानों की बड़ी रैली का ऐलान

कुरुक्षेत्र: भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में राष्ट्रीय संगठन बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं.  


भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की राष्ट्रीय संगठन की बैठक में हिस्सा लिया. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. 25 नवम्बर को पिपली अनाज मंडी में किसानों की राष्ट्रीय स्तर की रैली का फैसला लिया गया है. जिसमें हरियाणा-पंजाब- राजस्थान दिल्ली-उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे. इसके अलावा 10 सितंबर को हरियाणा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय किसान यूनियन प्रदर्शन कर अपना रोष जताएगी. 10 सितंबर से पहले प्रदेश भर में भारतीय किसान यूनियन अपने प्रचार प्रसार के जरिए अपने अभियान को बढ़ावा देगी और हरियाणा के हर ब्लॉक में पंचायत भी की जाएगी. जिसमें ज्यादा से ज्यादा किसान साथियों को इकट्ठा किया जाएगा.

रैली में देखने को मिलेगा केसरिया रंग

25 नवंबर को पिपली में होने वाली रैली में केसरिया रंग देखने को मिलेगा. यहां तक की महिलाओं की चुनरी पगड़ी और पटके सभी केसरिया रंग के दिखाई देंगे. रैली से पहले एक बड़ा कमेटी भी बनाई जाएगी. इसमें मजदूर वर्ग, बेरोजगार वर्ग से लेकर तमाम वर्ग को शामिल किया जाएगा. गुरुवार को हुई इस राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में भारी संख्या किसान मौजूद थे. 

वहीं 25 नवंबर को पिपली में रैली करके सरकार को एक शक्ति प्रदर्शन भी दिखाएंगे कि सरकार किसानों को कमजोर ना समझे. भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय संगठन बैठक में लिए कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए.

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...