Thu, Sep 17, 2026
Whatsapp

अंबाला में अवैध कार से शराब 'जखीरा' बरामद, गाड़ी पर लिखवा रखा था आर्मी

अंबाला पुलिस ने देर रात नाकाबंदी करके टाटा इंडिगो गाड़ी में लगभग 180 बोतलें शराब की बरामद की गई है। इंडिगो गाड़ी का नंबर राजस्थान का था और उस गाड़ी के आगे और पीछे आर्मी लिखा हुआ था। इसके साथ ही गाड़ी में आर्मी की कैप भी पड़ी हुई थी। हालांकि पुलिस ने युवक के आर्मी से संबंध रखने की कोई पुष्टि नहीं की है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 17th 2023 10:45 AM
अंबाला में अवैध कार से शराब 'जखीरा' बरामद, गाड़ी पर लिखवा रखा था आर्मी

अंबाला में अवैध कार से शराब 'जखीरा' बरामद, गाड़ी पर लिखवा रखा था आर्मी

अंबाला/कृष्ण बाली: पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी करके इंडिगो गाड़ी से शराब की  कई पेटियां बरामद की गई हैं। युवक शराब की पेटियों के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। युवक की इंडिगो गाड़ी के आगे और पीछे आर्मी लिखा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

अंबाला पुलिस के मुताबिक देर रात नाकाबंदी करके टाटा इंडिगो गाड़ी में लगभग 180 बोतलें शराब की बरामद की गई है। इंडिगो गाड़ी का नंबर राजस्थान का था और उस गाड़ी के आगे और पीछे आर्मी लिखा हुआ था। इसके साथ ही गाड़ी में आर्मी की कैप भी पड़ी हुई थी।

हालांकि पुलिस ने युवक के आर्मी से संबंध रखने की कोई पुष्टि नहीं की है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि देर रात नाकाबंदी के दौरान एक इंडिगो गाड़ी से 15 पेटी शराब की बरामद हुई थी। सभी शराब की अंग्रेजी पेटियां थी। जब युवक से शराब के कागजात मांगे गए तो युवक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसमें एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक से पूछताछ करके मामले की जांच की जाएगी।

- With inputs from our correspondent

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK