Thu, Dec 18, 2025
Whatsapp

कोच्ची में कल होगी आईपीएल की मिनी ऑक्शन, इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश

IPL Auction 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए कल मिनी ऑक्शन होगी। नीलामी में 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। भारतीय खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, इशांत शर्मा जैसे बड़े नाम हैं। आईपीएल में बेन स्टोक्स, सैम करन और कामरून ग्रीन पर सभी टीमें दांव लगाना चाहेंगी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 22nd 2022 01:40 PM
कोच्ची में कल होगी आईपीएल की मिनी ऑक्शन, इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश

कोच्ची में कल होगी आईपीएल की मिनी ऑक्शन, इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश

IPL Auction 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए कल मिनी ऑक्शन होगी। कोच्चि में होने वाली इस नीलामी पर कई खिलाड़ियों की नजरें टिकी हैं। इस नीलामी के लिए 991 क्रिकेटर्स ने अपना नाम दिया था, लेकिन 405 खिलाड़ियों को ही इस ऑक्शन के लिए छंटनी की गई है। आईपील की 10 टीमें इन खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी।  

नीलामी में 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। भारतीय खिलाड़ियों में अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, इशांत शर्मा जैसे बड़े नाम हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जो रूट, शाकिब अल हसन, सैम करन, लिटन दास, जेसन होल्डर जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। 


इंग्लैंड स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और सैम करन पर सभी टीमें दांव लगाएंगी। ये दोनो इंग्लिश ऑलराउंडर तेज गेंदबाजी होने के साथ साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। बेन स्टोक्स और सैम करन ने इसी साल इंग्लैंड को विश्व कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी। स्टोक्स ने हाल ही हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 52 रन बनाए थे। स्टोक्स  की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये होगी।

ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी इस नीलामी में मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। तेज गेंजबाज के साथ साथ ग्रीन बल्लेबाजी भी जानते हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। ग्रीन ने अब तक 8 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 2 अर्धशतकों  के साथ 139 रन बनाए हैं। साथ ही 5 विकेट भी चटकाए हैं। इनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये है।

घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा रहे नारायण जगदीशन इस बार नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों बन सकते हैं। जगदीशन ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में 830 रन बनाए थे। इस दौरान जगदीशन ने लगातार 5 शतक भी ठोके थे। साथ ही 50 ओवर के घरेलू मैच में 227 रनों की पारी खेली थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जगदीशन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK