Sun, May 24, 2026
Whatsapp

हिमाचल में कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय! आज दिल्ली जा सकते हैं सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 12th 2022 11:54 AM -- Updated: December 12th 2022 11:55 AM
हिमाचल में कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय! आज दिल्ली जा सकते हैं सुखविंद्र सिंह सुक्खू

हिमाचल में कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय! आज दिल्ली जा सकते हैं सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सीएम पद की शपथ ले ली है। अब कैबिनेट के गठन पर खूब उठा पटक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में शामिल होने वाले 10 मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) का नाम भी आज लगभग तय कर लिया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि कैबिनेट सदस्यों का नाम फाइनल कर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली जा सकते हैं। हाईकमान से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद दो दिन के अंदर मंत्रिमंडल की घोषणा हो सकती है। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी कांग्रेस में खूब जोर आजमाइश हो सकती है। प्रतिभा गुट भी अपने पाले के विधायकों को मंत्री पद दिलाने के लिए खूब जोर आजमाइश कर सकता है।


विक्रमादित्य सिंह, इसके अलावा कांगड़ा जिले से पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व में सांसद रहे चंद्रकुमार, धर्मशाला से सुधीर शर्मा को मंत्री पद मिल सकता है। कुल्लू से सुंदर ठाकुर, जनजातिय क्षेत्र से किन्नौर के जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, सिरमौर से हर्षवर्धन सिंह चौहान के नाम लगभग फाइनल बताए जा रहे हैं।

भटियात से कुलदीप पठानिया का नाम भी मंत्री बनने की चर्चाओं में है। सोलन से वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 33 साल बाद धर्मपुर सीट कांग्रेस की झोली में डालने वाले चंद्रशेखर को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

शिमला में अनिरुद्ध सिंह चौधरी और रोहित ठाकुर के बीच मंत्री पद को लेकर कांग्रेस की उलझन बढ़ गई है। दोनों में से किसी एक को मंत्री पद सौंपा जा सकता है। रोहित ठाकुर प्रतिभा सिंह गुट के समर्थक नहीं हैं, जबकि अनिरुद्ध सिंह प्रतिभा गुट से हैं। ऐसे ही कांगड़ा में आशीष बुटेल और पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुबीर बाली के नाम पर चर्चा हो रही है।

- PTC NEWS

Electrical Saftey authority
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK