Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

बारिश होने के बाद भी भीषण गर्मी से लोग परेशान, जानें मौसम विभाग का ताजा अनुमान

देश में बारिश के बाद बेशक लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन ह्यूमस अभी भी बरकरार है। जिसके कारण लोगों को अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है।

Written by  Rahul Rana -- June 29th 2023 01:25 PM
बारिश होने के बाद भी भीषण गर्मी से लोग परेशान, जानें मौसम विभाग का ताजा अनुमान

बारिश होने के बाद भी भीषण गर्मी से लोग परेशान, जानें मौसम विभाग का ताजा अनुमान

ब्यूरो : देश में बारिश के बाद बेशक लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन ह्यूमस अभी भी बरकरार है। जिसके कारण लोगों को अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब में मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 2 जुलाई के बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 

वहीं, गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इससे सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई। दिल्ली में बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...