Sat, Jun 21, 2025
Whatsapp

महाराष्ट्र दुर्घटना: बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, कई हुए घायल

समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा में महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- July 01st 2023 10:32 AM
महाराष्ट्र दुर्घटना:  बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, कई हुए घायल

महाराष्ट्र दुर्घटना: बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, कई हुए घायल

ब्यूरो : समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा में महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। 



पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, "बस से 26 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 33 लोग सवार थे, कई लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।"

बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी रात करीब 1:30 बजे हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर ने बताया कि हादसा टायर फटने से हुआ, जिससे बस में आग लग गई। बाद में गाड़ी के डीजल टैंक में आग लग गयी। मरने वालों में 3 बच्चे हैं और बाकी वयस्क हैं।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, जो ''दिल दहला देने वाला'' है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

शिंदे ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजे की घोषणा की है। सीएम कार्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उस दुर्घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK