Indigo: दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में महिला के साथ छेड़छाड़, 'यौन उत्पीड़न' के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार
ब्यूरो : अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 47 वर्षीय प्रोफेसर, जिनकी पहचान रोहित श्रीवास्तव के रूप में हुई है। उसको इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-मुंबई उड़ान में एक महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बीते बुधवार को सामने आई।
पुलिस के मुताबिक, सुबह 5:30 बजे दिल्ली से रवाना हुई फ्लाइट में पीड़िता (24) और आरोपी दोनों एक-दूसरे के बगल में बैठे थे।
अपनी शिकायत में महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि मुंबई हवाईअड्डे पर फ्लाइट के उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ।
दोनों यात्रियों के बीच बहस के बाद, पीड़ित ने घटना की सूचना फ्लाइट के क्रू को दी, जिसने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने कहा, मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, दोनों व्यक्ति सहार पुलिस स्टेशन गए।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां उसे जमानत दे दी गई। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।
- PTC NEWS