Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में दिए अपने पहले अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, भ्रष्ट्राचार, सामाजिक न्याय, समेत कई मुद्दों का जिक्र किया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र का और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए पिछले कई सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है।

Written by  Vinod Kumar -- January 31st 2023 12:26 PM
राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का संसद में पहला अभिभाषण है। अपने अभिभाषण में सरकार के विजन को संसद पटल पर रखा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में दिए अपने पहले अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, भ्रष्ट्राचार, सामाजिक न्याय, समेत कई मुद्दों का जिक्र किया है। राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान योजना की भी तारीफ की है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि ये युग निर्माण का अवसर है। हमारी सरकार गुलामी की मानसिकता से आजादी दिला रहा है। आज राजपथ कर्तव्य पथ बन गया है। बीते कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं या फिर उस लक्ष्य के बहुत निकट हैं।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र का और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए पिछले कई सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है। सरकार ने व्यवस्था में ईमानदार को सम्मान देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम तैयार करने के लिए इको-सिस्टम बनाने की दिशा में बेनामी संपत्ति अधिनियम को नोटिफाई किया गया है। आर्थिक अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने के लिए Fugitive Economic Offenders Act को पारित किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि गरीबों को सशक्त करने की कोशिश जारी है। नॉर्थ ईस्ट में तेजी से विकास जारी है। पिछड़े राज्य तेजी से तरक्की की राह पर हैं। पिछले 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना बढ़ा है। आज 27 शहरों में ट्रेन पर काम चल रहा है। 100 से ज्यादा नए वॉटर-वे देश में यातायात क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद करेंगे। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि एयरपोर्ट की संख्या भी बढ़कर 147 हो गई। बड़े स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। आठ सालों में सोलर क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 8 सालों में 300 विश्विद्यालय बने हैं। भारत पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था बना है। 3 सालों में 11 करोड़ घरों में पानी पहुंचा। नॉर्थ ईस्ट के क्षेत्रों का विकास जारी है। रक्षा निर्यात छह गुना हुआ है। स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई है। एनएच निर्माण की संख्या 55 प्रतिशत बढ़ी है।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी सरकार निरंतर प्रयासरत है। राजपथ अब कर्तव्यपथ बन चुका है। कर्तव्य पथ पर बनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हर भारतीय को गौरवान्वित कर रही है। भारतीय सेना के परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान निकोबार के 21 द्वीपों के नामकरण भी किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से सरकार की प्राथमिकता में नहीं रहे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पहले टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता था। आज ITR भरने के कुछ ही दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है। आज GST से पारदर्शिता के साथ-साथ करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही है।

 

  

इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला अभिभाषण है. यह नारी सम्मान का मौका है. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने विपक्ष के सांसदों से अपील की कि सत्र में तकरार भी रहेगी, लेकिन तकरीर भी होनी चाहिए. आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा, जहां देश की आर्थिक हालात का पता चलेगा.

उधर विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक में संकेत दे दिए हैं कि सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां फिलहाल विदेशी एजेंसी द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ रिपोर्ट और बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. इतना ही नहीं बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. इससे पहले सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. बैठक में  27 पार्टियों के 37 नेताओं ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी पार्टियों के विषयों को रखा. 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...