Mon, May 25, 2026
Whatsapp

पीएम मोदी ने सीएम नायब सैनी की तारीफों के बांधे पुल, क्यों गदगद हुए मोदी !

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनते ही 26 हज़ार युवाओं को त्वरित नौकरियां मिल गई जो बड़ी बात है. प्रदेश के युवाओं में अब उत्सव जैसा माहौल है.

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Baishali -- October 29th 2024 09:08 PM
पीएम मोदी ने सीएम नायब सैनी की तारीफों के बांधे पुल, क्यों गदगद हुए मोदी !

पीएम मोदी ने सीएम नायब सैनी की तारीफों के बांधे पुल, क्यों गदगद हुए मोदी !

ब्यूरो: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धनतेरस और आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की...पीएम का बयान अब वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में सरकार बनते ही 26 हज़ार युवाओं को त्वरित नौकरियां मिल गई जो बड़ी बात है. प्रदेश के युवाओं में अब उत्सव जैसा माहौल है. 


प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार की पहचान बिना पर्ची और बिना खर्ची के निष्पक्ष रूप से नौकरियां देने की है। उन्होंने रोजगार पाने वाले सभी 26,000 युवाओं को बधाई दी।

 
समारोह के दौरान पीएम मोदी ने 12,850 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिसमें मध्यप्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार के साथ ही 18 राज्यों में स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरू की गई. पीएम मोदी के तारीफ की इसलिए भी चर्चा हो रही है क्योंकि उन्होंने 18 राज्यों के सामने हरियाणा सरकार की प्रशंसा की है. 

इससे पहले भी सीएम सैनी की तारीफें हो चुकी है, हाल ही में रविवार को सीएम नायब सैनी हरिद्वार पहुंचे हुए थे जहां बाबा रामदेव और जूनपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने भी सीएम की तारीफ की थी. 



- PTC NEWS

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK