Wed, Sep 16, 2026
Whatsapp

राजस्थान : रूम हीटर से लगी आग, पिता और बेटी की मौत, गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- December 23rd 2023 03:58 PM
राजस्थान : रूम हीटर से लगी आग, पिता और बेटी की मौत, गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी

राजस्थान : रूम हीटर से लगी आग, पिता और बेटी की मौत, गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी

ब्यूरो : पुलिस के अनुसार, राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में कमरे में हीटर के कारण लगी आग में एक व्यक्ति और उसकी तीन महीने की बेटी जिंदा जल गई और उसकी पत्नी घायल हो गई।

घटना कल रात की है। पुलिस के मुताबिक हीटर से रजाई में आग लग गई और दीपक यादव और उनकी तीन महीने की बेटी निशिका जिंदा जल गए। दीपक की पत्नी संजू झुलस गई।

उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े और आग पर काबू पाया गया। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर दीपक और निशिका को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक संजू का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। 

-

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK