Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

आफताब-श्रद्धा का ऑडियो लगा पुलिस के हाथ, मर्डर से पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को एक बड़ा सबूत हाथ लगा है। पुलिस को आफताब और श्रद्धा का एक ऑडियो हाथ लगा है। ऑडियो में आफताब और श्रद्धा आपस में लड़ते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो को आफताब की आवाज से मिलान करने के लिए आरोपी की आवाज के नमूने लेगी। सीएफएसएल की टीम आफताब का वॉयस सैंपल कलेक्ट करने के लिए सीबीआई मुख्यालय लेकर पहुंची है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 26th 2022 10:57 AM
आफताब-श्रद्धा का ऑडियो लगा पुलिस के हाथ, मर्डर से पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

आफताब-श्रद्धा का ऑडियो लगा पुलिस के हाथ, मर्डर से पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को एक बड़ा सबूत हाथ लगा है। पुलिस को आफताब और श्रद्धा का एक ऑडियो हाथ लगा है। ऑडियो में आफताब और श्रद्धा आपस में लड़ते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में आफताब को श्रद्धा को टॉर्चर करते हुए सुना जा सकता है।

दिल्ली पुलिस इस ऑडियो को बड़े सबूत के तौर पर देख रही है, हालांकि अभी पुलिस इस ऑडियो को आफताब की आवाज से मिलान करने के लिए आरोपी की आवाज के नमूने लेगी। सीएफएसएल की टीम आफताब का वॉयस सैंपल कलेक्ट करने के लिए सीबीआई मुख्यालय लेकर पहुंची है। इस ऑडियो से हत्या का मोटिव पता करने में मदद मिल सकती है।


बता दें कि श्रद्धा हत्याकांड का मुख्य आरोपी आफताब तिहाड़ जेल में बंद है। श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट हो चुका है। 2 दिसंबर को एफएसएल अधिकारियों ने जेल के अंदर आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट कराया था।

आफताब ने पूछताछ के दौरान इस बात को स्वीकार किया था कि उसने 18 मई को श्रद्धा का मर्डर कर दिया था।दोनों मुंबई में रह रहे थे और आफताब श्रद्धा का प्रेमी था, लेकिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। आफताब तो कई बार उसे जान से मारने तक की धमकी दे चुका था। मुंबई के बाद दोनों आकर दिल्ली में फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे। यहां उसने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़ों को दिल्ली स्थित महरौली के जंगलों में फेंक दिया था। 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK