Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

विकसित भारत संकल्प यात्रा से बदल रही देश व प्रदेश की तस्वीर, CM मनोहर लाल लगातार ले रहें हैं फीडबैक

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- January 17th 2024 02:33 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा से बदल रही देश व प्रदेश की तस्वीर, CM मनोहर लाल लगातार ले रहें हैं फीडबैक

विकसित भारत संकल्प यात्रा से बदल रही देश व प्रदेश की तस्वीर, CM मनोहर लाल लगातार ले रहें हैं फीडबैक

ब्यूरोः देशभर में राष्ट्र एकता व भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से आज देश व प्रदेश की तस्वीर बदली हुई सी नजर आ रही है। यात्रा के दौरान मोदी की गारंटी की गाड़ी के माध्यम से पात्र लोगों को उनके गांवों में मौके पर ही सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। हरियाणा में भी 30 नवंबर से चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा ने एक बड़ा पड़ाव हासिल किया है और अब तक यात्रा में 46 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। लोगों का यह समर्थन जनमानस को एकजुट करने में इस यात्रा के गहरे प्रभाव को दर्शाता है।

प्रदेशभर में अब तक 42 ग्राम पंचायतों/शहरी स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची और इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में लगभग 50 हजार लागों ने हिस्सा लिया। इस प्रकार, अब तक कुल 6138 ग्राम पंचायतों/शहरी स्थानों को यात्रा के दौरान कवर किया जा चुका है, जिसमें कुल 46 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प शपथ ली है।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी लगातार जिला उपायुक्तों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठकें कर यात्रा के संबंध में फीडबैक ले रहे हैं और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को देते हैं। मुख्यमंत्री के इस प्रयास के फलस्वरूप हरियाणा में यात्रा बड़े ही जोर-शोर से चल रही है।

हरियाणा: संकल्प यात्रा में नागरिकों की समस्याओं का तुरंत हो रहा है समाधान, एक ही मंच पर मिल रही हैं सभी सुविधाएं
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वस्थ-हरियाणा विज़न को लागातार गति मिल रही है। स्वास्थ्य शिविरों में जांच के लिए लगातार लोगों की संख्या बढ़ रही है। 14 जनवरी, 2024 को लगभग 7 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा, लगभग 3500 लोगों की टीबी की जांच की गई। अभी तक कुल मिलाकर 8 लाख 23 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है तथा साढ़े 5 लाख से अधिक नागरिकों की टीबी की जांच की गई है। यात्रा के दौरान अभी तक आयुष्मान-चिरायु हरियाणा योजना के तहत 1 लाख 33 हजार नये आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, यात्रा के दौरान अभी तक 8 लाख 95 हजार आयुष्मान कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं।


इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम स्वनिधि, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला चोजना, आयुष्मान योजना, परिवार पहचान पत्र, निरोगी हरियाणा योजना इत्यादि का लाभ मौके पर ही नागरिकों को प्रदान किया जा रहा है। यात्रा को मिल रहा व्यापक समर्थन विकसित भारत के निर्माण के प्रति नागरिकों के दृढ़ समर्पण को दर्शाता है। इस यात्रा ने सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और अभी तक किसी कारणवश जो इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाये थे, उन लोगों को इनका सीधा लाभ देना सुनिश्चित करके उनके मन में एक दृढ़ विश्वास पैदा किया है कि वे भी समाज के अभिन्न अंग हैं।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK