Sun, Jun 22, 2025
Whatsapp

हिमाचल की हवा साफ, शिमला व मनाली का AQI 45 दर्ज, पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक

हिमाचल के मनाली और शिमला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 45 माइक्रो ग्राम है। इसे देखते हुए हिमाचल के पर्यटन कारोबारियों ने भी पर्यटकों से पहाड़ों पर आने की अपील की है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- November 06th 2023 01:23 PM
हिमाचल की हवा साफ, शिमला व मनाली का AQI 45 दर्ज, पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक

हिमाचल की हवा साफ, शिमला व मनाली का AQI 45 दर्ज, पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक

ब्यूरोः देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों की आबोहवा काफी खराब हो गई है। इसके चलते लोग अब पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं। पहाड़ों में टूरिस्ट बढ़ने के चलते होटलों में ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं, आने वाले दिनों में टूरिस्ट की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।  

हिमाचल में हवा बिल्कुल साफ


वहीं, हिमाचल में इन दिनों हवा बिल्कुल साफ है। पर्यटन स्थल मनाली और शिमला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 45-45 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिट मीटर है। उधर, दिल्ली के कई शहरों में AQI 450 के आसपास पहुंच गया है। इसे देखते हुए हिमाचल के पर्यटन कारोबारियों ने भी पर्यटकों से पहाड़ों पर आने की अपील की है। ताकि दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व लोग पहाड़ों का रुख कर स्वच्छ हवा को इंजॉय कर सके।

हिमाचल की जगहों का AQI 

हिमाचल के कई पर्यटन स्थलों पर AQI 60 माइक्रो ग्राम से भी नीचे चल रहा है। शिमला व मनाली का AQI 45 माइक्रो ग्राम, परवाणू 49, धर्मशाला का AQI 52 और मंडी के सुंदरनगर का AQI 51 माइक्रो ग्राम दर्ज किया है। लेकिन प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में AQI 163 माइक्रो ग्राम दर्ज किया गया है। उधर, अन्य इंडस्ट्रियल एरिया जैसे पांवटा साहिब का AQI 82, नालागढ़ का 69 कालाअंब 61 और डमटाल का 51 माइक्रो ग्राम है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK