Thu, May 28, 2026
Whatsapp

Weather Update:हरियाणा में 5 दिन चलेगी कोल्ड वेव, धुंध से पंजाब में विजिबिलिटी जीरो, हिमाचल में बर्फबारी ना होने से किसान परेशान

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- January 17th 2024 08:00 AM
Weather Update:हरियाणा में 5 दिन चलेगी कोल्ड वेव, धुंध से पंजाब में विजिबिलिटी जीरो, हिमाचल में बर्फबारी ना होने से किसान परेशान

Weather Update:हरियाणा में 5 दिन चलेगी कोल्ड वेव, धुंध से पंजाब में विजिबिलिटी जीरो, हिमाचल में बर्फबारी ना होने से किसान परेशान

ब्यूरोः पंजाब और हरियाणा पूरी तरह धुंध की चपेट में हैं। अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो हो गई। वहीं पानीपत समेत अन्य जगह भी विजिबिलिटी कम है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कोल्ड वेव और घनी धुंध की चेतावनी जारी की है।

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। आज 3 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इनमें चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 2177, चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 5263 और चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाली 6634 को रद्द किया गया है।


मौसम विभाग का मानना है कि अगले 4-5 दिन पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम ड्राई रहेगा। तीनों जगह न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 17-18 जनवरी को तीनों जगह कोल्ड डे रहेगा। 

weather .jpg

हरियाणा के 4 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में घनी धुंध है। राजस्थान के साथ लगते जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और उत्तर प्रदेश के साथ लगते यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं पंजाब के 7 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और बठिंडा शामिल है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

himachal pradesh

उधर, हिमाचल में बर्फबारी न होने के चलते तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जो हिमाचल की चिंताओं को बढ़ा रहा है। ऊंचे हिस्सों में सेब की फसल तो निचले हिस्सों में गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। यहां भी आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की आशंका कम होती जा रही है।

-

Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK