Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

कमरे में सो रहा था दंपति, छत गिरने से दोनों की मौत

Written by  Vinod Kumar -- September 30th 2022 01:05 PM -- Updated: September 30th 2022 01:06 PM
कमरे में सो रहा था दंपति, छत गिरने से दोनों की मौत

कमरे में सो रहा था दंपति, छत गिरने से दोनों की मौत

कुरुक्षेत्र/अशोक यादव: पिहोवा उपमण्डल में मकान की छत के नीचे दबने से एक दंपति की मौत हो गई। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। थाना सदर प्रभारी निर्मल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि फोन पर सूचना मिली थी कि गांव सरस्वती खेड़ा में एक पति पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत हो गई है। जिसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। पुलिस ने बताया कि गांव सरस्वती खेड़ा निवासी हरबंस सिंह की माता के भोग पर यह दोनों पति-पत्नी आए हुए थे। शाम को दोनों एक कमरे में सो गए और जब सुबह उठकर देखा तो कमरे की छत गिरी हुई थी। दोनों छत के नीचे दबे मिले, जिसकी वजह से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


Top News view more...

Latest News view more...