हिसार में 500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का उदघाटन
हिसार के जिंदल मॉडर्न स्कूल में स्थापित किये गए अस्पताल को चार ब्लॉक में बांटा गया है। सभी बेड पर ऑक्सीजन पॉइंट जोड़ा गया है। चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही मेडिकल इंटर्न की भी यहां ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल में पांच एम्बुलेंस तैनात की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि कोविड 19 महामारी पर नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार निरन्तर व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में पानीपत और हिसार में हरियाणा सरकार द्वारा 500- 500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल स्थापित किये गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 26 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
यह भी पढ़ें: कोरोना से मौत पर मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
इसके अलावा गुरुग्राम में भी दो और अस्पताल (100 बेड का फील्ड अस्पताल और 300 बेड का कोविड केयर सेंटर) तैयार किये गए हैं।