Sat, Sep 12, 2026
Whatsapp

Tokyo Paralympic : भारत पर मेडलों की बौछार, आज अब तक एक गोल्ड सहित 4 मेडल जीते

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- August 30th 2021 10:19 AM
Tokyo Paralympic : भारत पर मेडलों की बौछार, आज अब तक एक गोल्ड सहित 4 मेडल जीते

Tokyo Paralympic : भारत पर मेडलों की बौछार, आज अब तक एक गोल्ड सहित 4 मेडल जीते

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में आज भारत पर मेडलों की बौछार हो रही है। सबसे पहले भारत की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल मैच में स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद तीन और पदक भारत की झोली में आए। टोक्यो पैरालंपिक में देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक जीता है। वहीं भाला फेंक वर्ग F46 में सुंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता। योगेश कठुनिया ने टोक्यो पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो F56 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। अवनि लेखरा को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण संभव हुआ। आपको स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। Tokyo Paralympics 2020: Nishad Kumar wins silver in High Jump यह भी पढ़ें- लाठी-गोली से नहीं, लोगों का दिल जीतकर चलती है सरकार- हुड्डा यह भी पढ़ें- Tokyo Paralympics: हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता रजत पदक बता दें कि रविवार को भी भारत ने तीन मेडल अपने नाम किए थे। भिवाना पटेल ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता था। निषाद कुमार ने हाईजंप में सिल्वर मेडल हासिल किया। डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने इतिहास रच दिया है। विनोद कुमार ने चक्का फेंक एफ-52 फाइनल (Discus Throw F52 final) में 19.91 मीटर के साथ कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ टोक्यो पैरालम्पिक्स में भारत में अब तक 7 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK