लाठी-गोली से नहीं, लोगों का दिल जीतकर चलती है सरकार- हुड्डा

हुड्डा का कहना है कि अन्नदाता का खून बहाना बीजेपी-जेजेपी सरकार की आदत बन चुकी है। पहले सरकार जानबूझकर टकराव के हालात पैदा करती है और फिर अलोकतांत्रिक, अमानवीय, तानाशाही और क्रूर तरीके से किसानों पर कभी वॉटर कैनल, कभी आंसू गैस तो कभी लाठी-डंडों से हमला कर देती है। यह पहला मौका नहीं है जब सरकारी लाठियों से किसान लहुलुहान हुए हों। इससे पहले भी पीपली, कुंडली, पलवल, हिसार, रोहतक, पंचकूला और सिरसा समेत पूरे हरियाणा में सरकार ने अन्नदाता का खून बहाया है।
यह भी पढ़ें- किसानों पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय और कायरतापूर्ण भरा कदम: अभय सिंह चौटाला
यह भी पढ़ें- हनी सिंह को कोर्ट की फटकार, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को लठतंत्र बनाने की कोशिश ना करे। लोकतंत्र में लाठी-डंडों के दम पर नहीं, सरकारें लोगों का दिल जीतकर चलाई जाती हैं। सरकार को जनता के साथ टकराव नहीं, संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
अगर गठबंधन सरकार किसानों का कुछ भला करना और आंदोलन को खत्म करवाना चाहती है तो उसे केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए। ताकि किसानों के साथ फिर से बातचीत शुरू हो। सरकार को किसानों की मांगें मानते हुए आंदोलन का सकारात्मक समाधान निकालना चाहिए। लोकतांत्रिक आंदोलन को सरकारी डंडे के दम पर कुचलने की कोशिश निहायत ही निंदनीय है।