Wed, May 8, 2024
Whatsapp

2031 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत : राजनाथ सिंह

Written by  Arvind Kumar -- May 08th 2019 05:24 PM -- Updated: May 08th 2019 05:27 PM
2031 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत : राजनाथ सिंह

2031 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत : राजनाथ सिंह

भिवानी। (कृष्ण सिंह) गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा की सरकार फिर से बनते ही राष्ट्रद्रोह के कानून को पहले से भी सख्त बनाया जाएगा। यह बात उन्होंने आज भिवानी में भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में जनता को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि 2031 तक भारत दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगा। [caption id="attachment_292910" align="alignright" width="300"]Rajnath Singh भिवानी में मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते राजनाथ सिंह[/caption] भाजपा के पिछले पांच सालों की उपलब्धियों को गिनवाते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान केंद्र सरकार ने एक करोड़ 30 लाख मकान जरूरतमंदों के लिए बनवाएं। उनके कार्यकाल में प्रतिदिन 28 से 30 किलोमीटर की सड़क बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया, जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रतिदिन 6 से 8 किलोमीटर ही सड़क बनती थी। उन्होंने दावा किया कि 2022 तक देश में एक भी ऐसा परिवार नहीं बचेगा, जिसके पास पक्का मकान व खाना पकाने के लिए गैस-सिलेंडर न हो। यह भी पढ़ें : विज के ‘गाली’ देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हो रही आलोचना (Video) राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने आतंरिक्ष से आतंरिक्ष मे मार करने वाली मिसाईलों की तकनीक को आगे बढ़ाकर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि भारत 2031 तक दुनिया के टॉप 3 देशों अमेरिका, चीन व रूस में एक का स्थान लेकर दुनिया की तीसरे नंबर की ताकत बन जाएगा। यह भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार की चिंता में डूबी रहती है


Top News view more...

Latest News view more...