Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

Women Asia Cup 2022: श्रीलंका के खिलाफ सफर की शुरूआत करेगा भारत, जानिए कब-कब होंगे मुकाबले

Written by  Vinod Kumar -- September 26th 2022 04:09 PM -- Updated: September 26th 2022 04:12 PM
Women Asia Cup 2022:  श्रीलंका के खिलाफ सफर की शुरूआत करेगा भारत, जानिए कब-कब होंगे मुकाबले

Women Asia Cup 2022: श्रीलंका के खिलाफ सफर की शुरूआत करेगा भारत, जानिए कब-कब होंगे मुकाबले

Women Asia Cup 2022: भारत अगले महीने बांग्लादेश के सिलहट में होने वाले महिला एशिया कप 2022 में अपने सफर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगा। इंग्लैंड को उसके घर पर ही रौंदने के बाद भारतीय टीम जोश से भरी है। एशिया कप 2022 में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, यूएई, पाकिस्तान, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें शामिल है। एशिया कप 2020 में बांग्लादेश में होने वाला था, लेकिन 2020 में कोविड -19 महामारी के कारण इसे 2021 में स्थानांतरित किए जाने के बाद इसके रद्द कर दिया गया था।

भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथ में रहेंगी। एशिया कप में कुल 24 मैच खेले जाएंगे। मेजबान देश बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच 1 अक्टूबर को महिला एशिया कप 2022 का पहला मैच खेला जाएगा, जबकि भारत उसी दिन श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद भारत का सामना 3 अक्टूबर को मलेशिया और 4 अक्टूबर को यूएई से होगा। 7 अक्टूबर को पाकिस्तान से भारत की भिड़ंत होगी। 8 अक्टूबर को टीम इंडिया मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी और 10 अक्टूबर को उनका सामना थाईलैंड से होगा। फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा। टीम इंडिया: हरमनप्रीत (कैप्टन), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगीरे स्टैंडबाय: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर

Top News view more...

Latest News view more...