Thu, Oct 1, 2026
Whatsapp

इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में उतारे 6 प्रत्याशी, इन्हें मिला टिकट

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 17th 2019 02:30 PM -- Updated: April 17th 2019 02:32 PM
इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में उतारे 6 प्रत्याशी, इन्हें मिला टिकट

इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में उतारे 6 प्रत्याशी, इन्हें मिला टिकट

चंडीगढ़। (संजय मल्होत्रा) इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए 6 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इनेलो ने सिरसा से चरणजीत सिंह रोड़ी को फिर से मैदान में उतारा है। पार्टी ने अंबाला से रामपाल वाल्मिकी, करनाल से धर्मबीर पाढ़ा, सोनीपत से सुरेन्द्र छिकारा, हिसार से सुरेश कोथ और फरीदाबाद से महेंद्र सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। [caption id="attachment_283804" align="aligncenter" width="700"]inld इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए 6 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है[/caption] इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही अन्य चार सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। अभय चौटाला ने कहा कि महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र , रोहतक और गुरुग्राम में ओपी चौटाला से विचार विमर्श करके उम्मीदवार उतारे जाएंगे। यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द, त्रिपुरा में वोटिंग टली
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK