Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

जेजेपी का उम्मीदवार ही बीजेपी में हो गया शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 06th 2019 02:19 PM -- Updated: October 06th 2019 02:57 PM
जेजेपी का उम्मीदवार ही बीजेपी में हो गया शामिल

जेजेपी का उम्मीदवार ही बीजेपी में हो गया शामिल

अंबाला। (कृष्ण बाली) अंबाला कैंट से JJP को बड़ा झटका लगा है। यहां से जजपा प्रत्याशी ही भाजपा में शामिल हो गया। जजपा प्रत्याशी गुरपाल माजरा ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली। जेजेपी प्रत्याशी का अनिल विज ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शानदार स्वागत किया और उनकी बीजेपी में वापसी पर ख़ुशी ज़ाहिर की। गुरपाल माजरा पहले भी बीजेपी में रहे हैं। लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने अपना पासा पलट दिया था। जेजेपी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार भी बनाया था लेकिन उसके बावजूद अब वो बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि अंबाला कैंट से कैबिनेट मंत्री अनिल विज बीजेपी के प्रत्याशी हैं। यह भी पढ़ेंअब जिला स्तर पर कांग्रेसियों में छिड़ा महाभारत! ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK