जेजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का वोटर लिस्ट से नाम गायब !
जेजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का वोटर लिस्ट से नाम गायब ![/caption]
भाग सिंह दमदमा ने कहा, "मैंने अपनी वोट चुनाव अधिकारी को ऑनलाइन दिखाई परंतु उन्होंने उस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया। मैंने इस बारे चुनाव कार्यालय से भी संपर्क किया कि मेरी वोट किस आधार पर डिलीट की गई है। उन्होंने मुझे इस बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।"
[caption id="attachment_347088" align="aligncenter" width="700"]
जेजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का वोटर लिस्ट से नाम गायब ![/caption]
वहीं उन्होंने एक ऑडियो भी जारी किया है जिसमें एक महिला अधिकारी बता रही है कि रात को 11:00 बजे उनके ऊपर दबाव डाला गया और वोट डिलीट करने का लिए साइन करवाए गए जिसमें उन्होंने बीडीओ का नाम भी लिया है। अब भाग सिंह दमदमा ने चुनाव आयोग से वोट की वैलिडिटी को कंफर्म करने के लिए कहा है और नामांकन रद्द ना करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इसे लेकर हाईकोर्ट में भी चुनाव पिटीशन दायर की है। जिसपर सोमवार को सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें : प्रदेश में 5 जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी, बीजेपी के कई स्टार प्रचारक करेंगे प्रचार
---PTC NEWS---