JJP विधायक रामकुमार गौतम बोले- जिस दिन पार्टी छोड़ूंगा उसी दिन विधायक का पद भी
JJP विधायक रामकुमार गौतम बोले- जिस दिन पार्टी छोड़ूंगा उसी दिन विधायक का पद भी[/caption]
रामकुमार गौतम ने कहा कि मैं जिस दिन पार्टी छोड़ूंगा उसी दिन विधायक पद से भी इस्तीफा दे दूंगा। विधायक तो इन्होंने बनवाया हूं लेकिन नारनौंद हलके की जनता मेरे से बहुत उम्मीद लगाए बैठी है। मैंने नारनौंद से बहुत ताकतवर मंत्री को हराया है। हमारे पास कुछ तो करामात होगी जिसकी बदौलत हमने उसे 12000 वोटों से हराया है। 35000 वोट हमने उस समय भी लिए थे जिस समय हमने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हम विधायक किसी के बनाए हुए नहीं बने। हमने और भी बहुत कुछ बनाया है।
[caption id="attachment_379764" align="aligncenter" width="700"]
JJP विधायक रामकुमार गौतम बोले- जिस दिन पार्टी छोड़ूंगा उसी दिन विधायक का पद भी[/caption]
गौतम ने कहा कि पार्टी मेरे द्वारा खड़ी की गई है और मैं पार्टी में हूं। मैं किसी के पास टिकट मांगने के लिए नहीं गया था। घर आकर जबरदस्ती मुझे टिकट दिया गया था और मुझे कहा था कि आप नारनौंद को संभालो मैंने मना कर दिया था। लेकिन जबरदस्ती मुझे टिकट दिया और चुनाव लड़ गया। मैं अपना दुर्भाग्य मानता हूं कि मैं विधायक बन गया उसके बावजूद भी लोगों के काम नहीं करवा पाया।
[caption id="attachment_379765" align="aligncenter" width="700"]
JJP विधायक रामकुमार गौतम बोले- जिस दिन पार्टी छोड़ूंगा उसी दिन विधायक का पद भी[/caption]
रामकुमार गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला सभी हलकों से हारे थे। सिर्फ नारनौंद हलके से जीत हुई थी। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत संघर्ष किए हैं। तप-तपस्या का राजनीतिक जीवन जिया है। कभी भी किसी को झूठ नहीं बोला और ईमानदारी की राजनीति की है। कैप्टन अभिमन्यु से मेरा कोई विरोध नहीं है। कैप्टन अभिमन्यु मेरा अजीज है। इसमें कैप्टन का कोई कसूर नहीं है। मेरी व उसकी पार्टी अलग है। मेरा चुनाव जाटों ने पूरी ताकत के साथ लड़कर मुझे जीताया है।
यह भी पढ़ें: गौ संरक्षण व गौसंवर्धन से हल की जा सकती है बेसहारा गौवंश की समस्या : रणजीत चौटाला
---PTC NEWS---