लखीमपुर केस- 24 घंटों के अंदर धरे गए आरोपी, पहले किया था रेप, फिर कर दी थी हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद दोनों लड़कियां उनसे शादी करने की जिद करने लगी थी और इसी जिद के चलते आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि दुपट्टे से गला घोंटकर दोनों युवतियों की उन्होंने हत्या की थी।
[caption id="attachment_695522" align="alignnone" width="700"]
संजीव सुमन, एसपी, लखीमपुर[/caption]
हत्या की वारदात में पुलिस के मुताबित तीन लोग शामिल थे जबकि बाकि दोनों आरोपियों को हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए मौके पर बुलाया गया था। दोनों युवतियों के शवों को फंदे से लटकाने में इन दोनों आरोपियों ने भी मदद की थी।
[caption id="attachment_695524" align="alignnone" width="700"]
लखीमपुर घटना के बाद प्रदर्शन[/caption]
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था और इनके खिलाफ अब कार्रवाई की जा रही है। अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं और कार्रवाई जारी है। दोनों युवतियां नाबालिग थी, ऐसे में पॉक्सो एक्ट के तहत भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।