Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

घर बैठे जानें कितने स्वस्थ हैं आपके फेफड़े, ये है तरीका

Written by  Arvind Kumar -- May 18th 2021 06:36 PM
घर बैठे जानें कितने स्वस्थ हैं आपके फेफड़े, ये है तरीका

घर बैठे जानें कितने स्वस्थ हैं आपके फेफड़े, ये है तरीका

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखा है। प्रतिदिन लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हजारों लोगों की इस वायरस से मौत भी हो रही है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि कई लोगों की मौत फेफड़ों में फैले वायरस के संक्रमण से हो रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपके फेफड़े कितने स्वस्थ हैं।

हालांकि फेफड़ों की स्थिति का पता एक्स-रे से लगाया जा सकता है। लेकिन एक तरीका ऐसा भी है जिससे आप घर बैठे फेफड़ों के स्वस्थ होने की जानकारी हासिल कर सकते हैं। दरअसल इसका एक सिंपल सा तरीका है, जितनी ज्यादा देर तक आप सांस रोक पाएंगे आपका फेफड़ा उतना मजबूत है। इसे लेकर जायडस अस्पताल ने एक वीडियो शेयर किया है। अस्पताल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 0 से 10 तक अंक दिए गए हैं। इसमें 2 नंबर को नॉर्मल लंग्स, 5 नंबर को स्ट्रॉन्ग लंग्स और 10 नंबर को सुपर लंग्स कहा गया है।
[caption id="attachment_498432" align="aligncenter" width="700"] घर बैठे जानें कितने स्वस्थ हैं आपके फेफड़े, ये है तरीका[/caption] आपको बस वीडियो प्ले करना है और अपनी सांस रोककर रखनी है। इस दौरान आपको घूमती हुई लाल गेंद को देखना है। यह गेंद कितनी बार घूमती है, उसी हिसाब से आपको नंबर दिए जाएंगे। जब आप सांस रोककर रखें वीडियो प्ले कर दें और जब आपकी सांस छूट जाए वीडियो को रोक दें। अब देखें आपको कितने प्वाइंट्स दिए गए हैं।

Top News view more...

Latest News view more...