Wed, Jun 18, 2025
Whatsapp

पत्रकार ने अपनी किताब में किया था दावा, शेन वॉर्न ने 1000 महिलाओं से बनाए थे संबंध

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 05th 2022 10:56 AM -- Updated: March 05th 2022 02:38 PM
पत्रकार ने अपनी किताब में किया था दावा, शेन वॉर्न ने 1000 महिलाओं से बनाए थे संबंध

पत्रकार ने अपनी किताब में किया था दावा, शेन वॉर्न ने 1000 महिलाओं से बनाए थे संबंध

महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne Death) का कल देहांत हो गया। उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शेन वॉर्न के नाम से ही बल्लेबाजों में खौफ पैदा हो जाता था। लेग स्पिन के इस जादूगर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन जितना चमकदार उनका करियर रहा है, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही दागदार और विवादों में रही है। महिलाओं में उनकी दिलचस्पी के किस्से मीडिया में खूब छाए रहे। उल्लेखनीय है कि लैविश लाइफ के शौकीन शेन वॉर्न का ब्रिटिश एक्ट्रेस लिज हर्ले और प्लेबॉय मॉडल एमिली स्कॉट सहित तमाम महिलाओं के साथ अफेयर्स रहे। अक्सर उनकी पोर्न स्टार्स से कनेक्शन की भी खबरें आती रहती थीं। Shane-Warne-paid-tribute-to-Rod-Marsh-in-day-5-1 ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियन पत्रकार पॉल बैरी (Paul Barry Book Spun Out) ने तो ऑस्ट्रेलिया के इस महान क्रिकेटर की रंगमिजाजी और बिंदास लाइफ पर पूरी किताब ही लिख डाली थी। यही नहीं, उनका दावा था कि वॉर्न ने 1000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए। बैरी ने 2006 में आई अपनी किताब 'स्पून आउट' में लिखा था, 'शेन वॉर्न ने 1000 महिलाओं से संबंध बनाए। हालांकि, वह सिर्फ 5 बार ही पकड़े गए।' उन्होंने शेन वॉर्न के एक करीबी (नाम का उल्लेख नहीं है) के हवाले से दावा किया था कि वॉर्न के मित्र ने उनसे बताया कि महान स्पिनर 1000 महिलाओं के साथ सो चुका है, लेकिन 5 मौके पर ही पकड़ा गया। बता दें कि शुक्रवार को 52 वर्ष की उम्र में वॉर्न का निधन हो गया। ऑस्ट्रेलिया के सबसे फाइन लेखकों में शामिल बैरी ने अपनी किताब में यह भी दावा किया कि एक बार वॉर्न को 3 महिलाओं को सेक्स ऑफर करने के आरोप में निकाल दिया गया था। बैरी के इन दावों के बारे में जब शेन वॉर्न के भाई और मैनेजर जेसन ने कहा था, 'नहीं सोचा था किताब में कुछ नया होगा।' उनका मतलब था कि ऐसा नया, जो खुद उन्हें भी पता नहीं होगा। वहीं, शेन वॉर्न के निधन के बाद क्रिकेट जगत उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK