Mon, Oct 26, 2026
Whatsapp

जनसभा में छलके 'नैना', दुष्यंत को लेकर कही ये बड़ी बात

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 22nd 2019 05:54 PM -- Updated: January 23rd 2019 08:31 AM
जनसभा में छलके 'नैना', दुष्यंत को लेकर कही ये बड़ी बात

जनसभा में छलके 'नैना', दुष्यंत को लेकर कही ये बड़ी बात

जींद। अपने बेटों पर हो रही बयानबाजी से परेशान नैना चौटाला के आंसू भरी जनसभा में छलक पड़े। जींद के इक्कस गांव में जनसभा में भावुक हुई नैना चौटाला ने कहा कि दुष्यंत के पीछे परिवार के लोग पड़े हुए हैं। नैना ने कहा कि दुष्यंत ने अपने जीवन में बहुत सारी समस्याएं झेली हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से नैना चौटाला के दोनों बेटों दुष्यंत और दिग्विजय पर लगातार टिप्पणियां हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला दुष्यंत और दिग्विजय को गद्दार कह चुके हैं। यहां तक कि ओपी चौटाला कि पत्नी ने भी ऐसा बयान दिया है, जिससे नैना चौटाला काफी आहत नजर आ रही हैं। Digvijayअब दिग्विजय चौटाला ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वो अपने दादा-दादी का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसने क्या बोला इसका वे जवाब नहीं दे सकते। उन्होंने सवाल पूछा कि उन्हें ये तो बताया जाए कि उन्होंने क्या गद्दारी की है ? यह भी पढ़ें : जींद में बोले अभय चौटाला, आज से दुष्यंत-दिग्विजय से पारिवारिक रिश्ता खत्म
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK