Uttarakhand Assembly Session: आज विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा समान नागरिक संहिता विधेयक
ब्यूरो : एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है। सत्र के दूसरे दिन आज को यह विधेयक पेश किया जाएगा। इस सत्र को लेकर राजधानी देहरादून सहित समूचे उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। इस विधेयक को सदन में पास कराने लायक राज्य सरकार के पास पूर्ण बहुमत है।
आपको बता दें कि बीते सोमवार को सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता सभी वर्गों के लिए अच्छा होगा और इसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों से सदन में सकारात्मक तरीके से विधेयक पर चर्चा करने का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार करने में मददगार होगा।
-